आजमगढ़। मित्तूपुर बाजार की सरकारी देशी शराब की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। आबकारी निरीक्षक फूलपुर ने दुकान को निलंबित करने का नोटिस चस्पा कर दिया। यहां से भी नकली शराब बेचे जाने का अंदेशा जताया गया है। इसके चलते अंबेडकरनगर पुलिस ने भी इस दुकान को पहले सील कर दिया था। वहीं डीएम के निर्देश पर जांच को पहुंची टीम को स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने दुकान को निलंबित करने का निर्देश है।
मित्तूपुर बाजार में हुए जहरीली शराब कांड में कस्बा स्थित देशी शराब की दुकान पर भी कार्रवाई हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त दुकान को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही शुक्रवार को आबकारी इंस्पेक्टर फूलपुर ने पहुंच कर निलंबन की नोटिस भी चस्पा कर दी। नोटिस में जिलाधिकारी की तरफ से ककहा गया कि जहरीली शराब से अंबेडकरनगर में पांच मौत होने के बाद दुकान के विक्रेता विश्व विजय सिंह को बुला कर एसडीएम फूलपुर व एसपी ग्रामीणों द्वारा दुकान की जांच कराई गई। बार-बार मांगने पर भी विक्रेता ने स्टॉक रजिस्टर नहीं दिया। मौके पर 9 पौवा शराब बरामद हुई। स्क्रीनिंग कराई गई तो शराब बहरामपुर की दूसरी दुकान की निकली। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक हरिंद्र कृष्ण देव व चौकी प्रभारी मित्तूपुर सुनील कुमार ने निलंबन की नोटिस चस्पा की। जिलाधिकारी ने लाइसेंसधारक से सात दिनों के अंदर जवाब तलब किया है।