फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 चक्रों में पूरी होगी मतगणना

Sat, 31 Oct 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पड़े वोटों की गिनती एक नवंबर से होगी। प्रशासनिक अमले ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टेबल, बैरिकेडिंग आदि लगने शुरू हो गए हैं। 14 चक्र में वोटों की गिनती के लिए 216 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की गई है। हर मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे सहित सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी शुक्रवार को डीएम सुहास एलवाई और एसपी राकेश चंद साहू ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता में दी। एक सहायक निर्वाचन अधिकारी के लिए दो मतगणना कक्ष निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक गणना कक्ष में एक टेबल क्षेत्र पंचायत और एक टेबल जिला पंचायत की होगी। दो सेट गणना टेबल लगाए जाने पर वोटों की गिनती करने में 14 से 16 घंटे लगेंगे। डीएम ने  बताया कि इसके लिए दो पालियों में गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकों की तैनाती की गई है। पहली पाली में 864 गणना पर्यवेक्षक, 2592 गणना सहायक और 864 अतिरिक्त गणना सहायक होंगे।

इसी तरह से दूसरी पाली में भी 864 गणना पर्यवेक्षक, 2592 गणना सहायक और 864 अतिरिक्त गणना सहायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा 172 गणना पर्यवेक्षक, 518 गणना सहायक और 172 अतिरिक्त गणना सहायक रिर्जव रखेे गए हैं। मतगणना में 9502 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद के 22 विकास खंडों के 432 कक्षों में मतगणना का कार्य होगा। प्रत्येक मतगणना कक्ष में मतगणना समाप्त होने तक विडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि हर ब्लाक पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के समय केंद्र पर एक राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहेंगे। किसी भी अवांछित व्यक्ति को अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। मतपेटियां स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक कड़ी सुरक्षा के बीच लाई जाएगी। इसके अलावा हर तहसीलों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी रहेगा ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें