माहुल में अपनी मांगो को लेकर प्रर्दशन करते सभासद।
- फोटो : AZAMGARH
अंबारी। नगर पंचायत माहुल में गुरुवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। बैठक से निकलते समय सभासद उपस्थिति पंजिका में दस्तख्त करने लगे। इस दौरान देखा कि पिछली बोर्ड की बैठक दिखाई गईं है और सभासदों को उसमें अनुपस्थित दिखा दिया गया है। इस पर भड़के सभासदों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यालय के सामने जनकर हंगामा किया।
नगर पंचायत माहुल के कार्यालय पर गुरुवार सुबह 11 बजे से बोर्ड की बैठक रखी गई थी। 11 में से नौ वार्डों के सदस्य, नपं अध्यक्ष बदरे आलम और अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य मीटिंग हाल में पहुंचे। बैठक में स्वच्छता अभियान, शौचालय आदि पर चर्चा हुई। अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद आर्य ने कहा कि सभी सदस्य अपने-अपने वार्डों में दो अक्टूबर से पहले शत प्रतिशत शौचालय का निर्माण कराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें। दो सितंबर से तीन दिवसीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन नगर पंचायत में किया जाना है। इसमें वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि की समस्याओं का समाधान होना है। बैठक खत्म होने के बाद उपस्थिति पंजिका पर जैसे ही सदस्यों ने हस्ताक्षर करना शुरू किया तभी देखा कि पिछले पन्नों पर कुछ महीनों में नगर पंचायत कार्यालय पर बैठक दिखाई गई है। सदस्यों को अनुपस्थित दिखाया गया है। इस पर सदस्यों ने नगर पंचायत कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा बोर्ड की बैठक दिखाकर हम लोग को अनुपस्थित कर दिया गया है। बैठक के बारे में हम लोगों को कोई सूचना नहीं दी गई थी। इस मौक़े पर प्रमिला देवी, भूखल आजाद, अनीता राज, रीना बिंद, अफ़रोज बानो, ख़ालिद, चंदभांन, खोजमन, सोनू सदस्य उपस्थित रहे।