फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलायुक्त से मिले सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका प्रशासन पर महानगरों की भांति सर्किल रेट लगाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को सभासदों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे सभासदों ने कहा कि वह शासन द्वारा निर्धारित स्वकर प्रणाली का समर्थन करते हैं। कर वसूलना सभी निकायों का अधिकार है। आजमगढ़ नगर पालिका तीन तरफ से नदी से घिरा हुआ है।
यहां कोई लघु एवं कुटीर उद्योग नहीं है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन प्रदेश के महानगरों के सर्किल रेट (गाजियाबाद, मुरादाबाद) को यहां लागू कर दिया गया है। इसी मंडल की नगर पालिका मऊ का सर्किल रेट आजमगढ़ के सर्किल रेट काफी कम है। आजमगढ़ मंडल की सबसे छोटी नगर पालिका है। जनता से महानगरों का रेट वसूला जा रहा है। इस कृत्य से शासन की मंशा को शर्मसार किया जा रहा है। मांग की कि लगाए गए मनमाने सर्किल रेट की समीक्षा कर सही रेट का निर्धारण किया जाय। इस मौके पर अंजली सोनकर, महेंद्र यादव, आनंद देव उपाध्याय, सुरेश शर्मा, शगुफ्ता, विजय चंद, मिथुन निषाद, उषा देवी आदि सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें