फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोदान एक्सप्रेस से लावारिस बैग में कफ सिरप मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की जांच के दौरान लावारिस बैग में कफ सिरप और एक मोबाइल बरामद किया है। बरामद सिरप की अनुमानित कीमत लगभग 2.10 लाख रुपये बताई गई है। अभी इसे जीआरपी थाने में रखा गया है। जीआरपी थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि गोदान एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात स्कॉर्ट कर्मचारियों को ट्रेन की जनरल बोगी में जांच के दौरान चार ट्रॉली बैग (दो लाल रंग, एक हरा और एक आसमानी रंग का) और एक बैंगनी रंग का पिट्ठू बैग लावारिस मिला।
विज्ञापन


बैग खोलकर जांच करने पर विंग्स सौ एमएल ऑनरेक्स कफ सिरप के कुल 33 बंडल, प्रत्येक में 30 बोतलें, कुल 990 बोतलें बरामद हुईं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 2,10,000 रुपये आंकी गई है। वहीं, पिट्ठू बैग में इस्तेमाल किए हुए कपड़े और एक मोबाइल फोन भी मिला। किसी दावेदार के आगे न आने पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें