नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. नियाज ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला गंभीरावस्था में आठ जनवरी को अस्पताल आई थी। उसकी सांस फूल रही थी। उसे ओमिक्रॉन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
इसके साथ ही कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार की रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना की तीसरी लहर में मेडिकल कॉलेज में अब तक कुल तीन मरीज भर्ती कराए गए है। जिसमें एक की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जारी कोरोना बुलेटिन में सोनभद्र में 37 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। सर्वाधिक 32 मरीज म्योरपुर ब्लॉक के हैं। कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई है। सीएमओ ने 15 वर्ष आयु के ऊपर के सभी लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या करीब 86 पहुंच गई है।
कोन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक नागपुर से लौट था। तबीयत खराब होने उसकी जांच कराई गई तो पॉजिटिव निकला। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के एल-2 हास्पिटल में उसे भर्ती कराया गया जहां पर शनिवार की रात उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में कोविड हास्पिटल के प्रभारी डॉ. अमृत राय ने बताया कि पीएचसी विंढमगंज से कोरोना पीड़ित युवक को एल-2 हास्पिटल के लिए रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मृत अवस्था में युवक को लाया गया था।