फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था पर साफ दिखा कोरोना का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को नगर क्षेत्र के देवी मंदिरों में हर बार की अपेक्षा श्रद्घालुओं भीड़ कम रही। लेकिन बहुत से श्रद्घालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। उनके द्वारा मां की पूजा अर्चना की गई। बहुत से लोगों ने मंदिर जाने की बजाए घर में ही कलश की स्थापना की और विधि विधान से मां की पूजा की। पूरे दिन लोगों ने व्रत रखा।
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र के पहले दिन भक्तों द्वारा मां शैलपुत्री का पूजन-अर्चन किया गया। मां भवगती के दर्शन को मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडेयबाजार में काली मंदिर, बाजबहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने घरों में विधि-विधान से कलशों की स्थापना की। बाद में मां के दरबार में पहुंच मत्था टेका। शाम होते ही विद्युत झालरों से मंदिर जगमगा उठे। इस दौरान मां के भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे और घंटा-घड़ियाल के आवाज से वातावरण मां मय हो उठा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। हर मंदिर परिसर में पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था की गई थी। ताकि भीड़भाड़ न होने पाए। मंदिरों में पांच से अधिक लोगों को एक साथ प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। उनके बाहर निकलने के बाद ही दूसरे व्यक्ति को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन

कइयों ने कराया मुंडन संस्कार
पल्हना। नवरात्र के प्रथम दिन पल्हना स्थित पाल्हमेश्वरी धाम पर भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां को नारियल व चुनरी आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगी। कईयों ने बच्चों का मुंडन आदि संस्कार संपन्न कराया। इन सबके बीच नवरात्र के पहले दिन कोरोना खौफ लोगों का हावी रहा। मंदिरों में पांच से अधिक लोगों को एक बार में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। हर बार की अपेक्षा इस बार मंदिरों में भीड़ कम रही। भले की कोरोना से लोग डरे हों मंदिरों में पहुंचने वाली की संख्या कम रही हो। लेकिन जो भी मंदिर पहुंचा उसने मां पाल्हमेश्वरी के दर्शन कर परिवार के सुख समृद्घि की कामना की।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शीतला धाम में हुआ दर्शन
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के भैरोपुर कला गांव स्थित मां शीतला का दरबार हिंदू आस्था का एक बड़ा केंद्र है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को मां की भव्य झांकी का दर्शन करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मां शीतला दरबार पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ मां के दरबार में मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं की कमी नहीं थी। जगह-जगह दुकानों से नारियल, चुनरी और प्रसाद मां के चरणों में चढ़ाने के लिए खरीदारी करने के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे। प्रशासन की ओर से मंदिर कैंपस में एक साथ चार से पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात थी। नगर पंचायत प्रशासन की और से मंदिर की साफ सफाई का कार्य कराया गया था। मंदिर परिसर में सुबह और शाम आरती व भजन के साथ प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें