फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से संक्रमित होकर आया युवक ने भी जीती कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लगातार बढ़ रहे कोरोना पाजिटिव मरीजों के बीच सोमवार को एक राहत भरी खबर मिल। मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन नौवें कोराना पॉजिटिव मरीज की तीसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई। इसके बाद रविवार शाम को उसे मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर दिया गया।।
विज्ञापन

रानी की सराय के चूहड़पुर निवासी एक परिवार दिल्ली के आजाद मंडी में रहता है। परिवार के मुखिया ने दिल्ली के एक प्राइवेट लैब में अपने सैंपल की जांच कराई थी। सैंपल देने के बाद उक्त व्यक्ति अपने परिवार के चार अन्य सदस्य जिसमें उसका भाई, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं, स्कॉर्पियो बुक करके सात मई को घर आ गया था। प्रधान ने उन्हें प्रा. स्कूल में ठहरा दिया था। थोड़े ही देर बाद परिवार के मुखिया के फोन नंबर पर दिल्ली की लैब से फोन आया थी कि वह कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके बाद उसे मेडिकल कालेज में आइसोलेट किया गया था। परिवार के चार अन्य लोगों की भी जांच कराई गई थी तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मेडिकल कालेज में आइसोलेट रानी की सराय निवासी की तीसरी रिपोर्ट भी रविवार को निगेटिव आई गई। इसके बाद शाम को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पहले मेडिकल कालेज से आठ ठीक हो चुके हैं। अभी तक कुल मिले 15 पॉजीटिव मरीजों में नौ ठीक हो चुके हैं। पांच का इलाज चल रहा है। एक मरीज की मौत हो चुकी है।
डाक्टरों और नर्सों का जताया आभार, बोले-रखा ख्याल
रानी की सराय। कोरोना विजेता बनकर घर लौटे अनिल पासवान (28) पुत्र श्रीराम पासवान काफी अच्छ महसूस कर रहे हैं। बताया कि लीवर में समस्या थी इसलिए दिल्ली में जांच कराई थी। फायदा नहीं हो रहा था। निराश हो गया था। इसलिए घर के लिए निकल पड़ा। यहां आने के बाद पता चला कि कोरोना संक्रमण हुआ है तो प्रधान को जानकारी दी थी। मेडिकल कालेज में काफी अच्छा ख्याल रखा गया। खाने और दवा की अच्छी व्यवस्था थी। चिकित्सक और नर्सों की ओर से हमेशा ख्याल रखा जाता था। तीन समय खाना और नाश्ता मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें