फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामाबाद का जमालपुर बेल्थरा गांव भी कंटेनमेंट जोन में

विज्ञापन
मोहम्मदपुर को जमालपुर के बंद किए गए रास्ते। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। दो नए पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में एक और नया कांटेनमेंट जोन बना दिया गया है। यह कांटेनमेंट जोन निजामाबाद तहसील क्षेत्र के जमालपुर बेल्थरा गांव है। डीएम के निर्देश पर गांव को सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया। इस तरह अब जनपद में चार कंटेमेंट जोन हो गए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक 14 मई को ट्रक से मुंबई से चंदवक पहुंचा था और फिर वहां से पैदल व अन्य साधनों से होते हुए सीधा अपने गांव पहुंचा। ग्राम निगरानी समिति के माध्यम से जानकारी होने पर उसकी जांच कराई गई तो सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद गांव को सील करते हुए कांटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि गांव का सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया गया है। वहीं दूसरा पॉजिटिव मरीज मेहनाजपुर के बरवां गांव का है। वह भी मुंबई से लौटा था लेकिन गांव जाने के बजाय शेल्टर रोम में रूका था। जहां संदिग्ध घोषित होने पर उसे फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर लालगंज भेज दिया गया था। चूंकि वह गांव नहीं गया था इसलिए उसके गांव को कांटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है। इससे पहले जनपद में मुबारकपुर का नयापुरा चकसिकठी, लालगंज का जियापुर दक्षिणी और जहानागंज का नेतपुर भी कंटेंमेंट जोन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें