आजमगढ़। जिला अस्पताल में भीड़ पर लगाम लगाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने शनिवार से नई व्यवस्था की शुरूआत किया है। जिसके तहत अब एक मरीज के साथ मात्र एक ही तीमारदार के अस्पताल में प्रवेश की अनुमति होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए अस्पताल प्रशासन ने इस नई व्यवस्था की शुरूआत कर दिया है।
जिला अस्पताल में इन दिनों काफी संख्या में मरीज आ रहे है। बाहर से पैदल पहुंच रहे मजदूर भी जांच के लिए यहां जुट रहे है। वहीं वार्डो में काफी संख्या में मरीज भी भर्ती है। वहीं भर्ती व ओपीडी में आने वाले मरीजों के साथ एक की बजाए कई-कई तीमारदार भी आते है। जिसके चलते अस्पताल परिसर में भारी भीड़ हो जा रही है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने नई व्यवस्था की शुरूआत किया है और अस्पताल पर आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ मात्र एक तीमारदार के ही अंदर प्रवेश की अब अनुमति होगी। शनिवार से इस व्यवस्था की शुरूआत भी कर दी गई है। एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह, ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। एक मरीज के साथ मात्र एक ही तीमारदार अब अस्पताल परिसर व वार्ड में प्रवेश कर पाएगा। नियम के अनुपालन के लिए मेडिकल स्टाफ व गार्डो की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक भर्ती मरीज को एक टोकन अस्पताल प्रशासन दे रहा है जो एक तीमारदार के लिए है।