फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में अब तक आठ चिकित्सकीय स्टाफ में फैला कोरोना का संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में जिस तरीके से प्रवासियों के माध्यम से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है, वैसे ही स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अभी तक दो चिकित्सक समेत आठ स्वास्थ्य कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को भी एक चिकित्सक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इसमें एक चिकित्सक समेत कुछ लोग इलाज के बाद ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में सबसे पहले मेडिकल कालेज के एक फार्मासिस्ट और जिला अस्पताल के एंबुलेंस चालक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मेहनाजपुर पीएचसी के फार्मासिस्ट तथा एक और एंबुलेंस चालक में कोरोना संक्रमण का पता चला। इसके बाद जिला अस्पताल के एक वरिष्ठ फीजिशियन भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। इसके साथ ही जिला अस्पताल को नान कोविड अस्पताल घोषित करने के साथ ही यहां कोरोना संदिग्धों को भी भर्ती कराने पर रोक लगा दी गई थी। पिछले दिनों जिला अस्पताल में एक महिला स्टाफ नर्स और मेहनाजपुर में एक वार्ड ब्वाय में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब जीयनपुर सीएचएचसी के चिकित्सक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनकी ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों की स्क्रीनिंग के लिए लगाई गई थी। माना जा रहा है कि उनके अंदर वहीं से संक्रमण पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें