फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से लोगों में दहशत बढ़ी

विज्ञापन
मंगलवार को कोरोना के मरीजों को संख्या में बढ़ोत्तरी के बाद जिला अस्पताल में पसरा सन्नाटा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को आए कुल 82 सैंपलों की हो रिपोर्ट आई है। उसमें भी 15 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 55 पर पहुंच गई है। तेजी से पॉजिटिव केस सामने आने से जहां दहशत बढ़ गई है तो वहीं आम जनमानस में हड़कंप मच गया है। शासन-प्रशासन की ओर से हो रही ढेरों कवायद भी बढ़ती संख्या पर रोक नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

पहले जमात फिर प्रवासी श्रमिकों के कारण कोरोना संक्रमण जनपद में तेजी से बढ़ रहा है। जिले में कोराना पॉजिटिव मरीजों का आकड़ा 55 पर पहुंच गया है। लगातार पॉजिटिव मरीजों के मिलने से लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के बजाय वे जहां थे वहीं उनके खाने-पीने व रहने का इंतजाम करना चाहिए था। एक साथ ट्रेन, बस व ट्रकों से मजदूरों का जो रेला घर वापसी कर रहा है वहीं कोरोना संक्रमण को फैला रहा है। जो पहले से कोरोना संक्रमण के शिकार थे वे रास्ते में और ना जाने कितनों को संक्रमित किए होंगे और उनके माध्यम से यह संक्रमण अब गांव-गांव पहुंचने लगा है।
ग्रामीणांचल में बढ़ी ज्यादा दहशत
शहर तो शहर ग्रामीणांचल में भी दहशत बढ़ने लगी है। बाहर से लौटने वाले ज्यादातर प्रवासी ग्रामीण क्षेत्र के ही है। जिले का शायद ही कोई ऐसा गांव को जहां कोरोना संक्रमण के बाद प्रवासी श्रमिक वापस लौट कर न आए हो। कोरोना का लोगों में इतना डर बैठ गया है कि बाहर आने के बाद क्वारंटीन का समय पूरा कर लेने वाले प्रवासी श्रमिकों से भी लोग दूरी बनाने लगे है।
विज्ञापन

15 नए पॉजिटिव की सूचना आते ही बाजार में हड़कंप
15 नए कोरोना पॉजिटिव की सूचना जैसे ही शहर में फैली बाजार निकले लोग सहम से गए। ज्यादातर लोगों ने तत्काल घर वापसी करने में ही भलाई समझे। शहर के मुख्य चौक क्षेत्र में जहां दिन भर काफी भीड़ थी वहीं नए पॉजिटिव रिपोर्ट आने की सूचना के बाद से तो जैसे इस क्षेत्र में भीड़ आधी हो गई। ऐसा ही कुछ हाल शहर के अन्य बाजारों का भी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें