फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कोरोना से एक और मौत: अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग ने तोड़ा दम, तीसरी लहर में अब तक 12 की गई जान

Thu, 10 Feb 2022 12:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी तो हो रही है लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।आजमगढ़ में कोरोना से 75 वर्षीय वृद्घ की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में तीसरी लहर में मृतकों की कुल संख्या 12 हो गई। 
विज्ञापन
शव को बैग में पैक कर परिजनों को सौंपा गया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण से एक और मरीज की मौत का मामला प्रकाश में आया है।जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक वृद्ध पुरुष की बुधवार रात मौत हो गई। गुरुवार सुबह मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के लिए शव को बैग में पैक कर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि मऊ जनपद के रहने वाले 75 वर्षीय वृद्घ को दो फरवरी को गंभीर अवस्था में होल्डिंग एरिया (अधिग्रहित क्षेत्र ) में भर्ती किया गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें उसी दिन आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात 12.10 बजे मौत हो गई।

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतकों में आजमगढ़ के छह, मऊ के चार और गाजीपुर को  एक लोग शामिल है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 11 लोगों की मौत हुई है। जिसमें सात महिलाएं व चार पुरुष शामिल है। इसके अलावा एक मौत जहानागंज कस्बा में होम आइसोलेशन में हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आजमगढ़ में 265 एक्टिव मामले

आजमगढ़ जिले में  बुधवार को हुई जांच में 5081 संदिग्ध लोगों की जांच में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि पहले से पॉजिटिव में से 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में एक्टिव केस घटकर 265 हो गए हैं। जिला अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डा. संजय ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। अभी तक कोई गंभीर नहीं है। जिले में कोरोना की चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें