आजमगढ़ जिले में बुधवार को हुई जांच में 5081 संदिग्ध लोगों की जांच में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि पहले से पॉजिटिव में से 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में एक्टिव केस घटकर 265 हो गए हैं। जिला अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डा. संजय ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। अभी तक कोई गंभीर नहीं है। जिले में कोरोना की चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी है।