फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Azamgarh: दो सिपाहियों समेत 54 कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 838 पहुंची

Wed, 29 Jul 2020 09:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण के ग्राफ नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है। बुधवार को भी जनपद में कुल 54 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें अतरौलिया बाजार में 10 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मोहम्मदपुर के मुजफ्फरपुर स्थित गायत्री प्रोजेक्ट के कैंप कार्यालय में नौ और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुबारकपुर और मेंहनगर में तीन-तीन तथा अहरौला में दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


मोहम्मदपुर ब्लाक के मुजफ्फरपुर स्थित एनएच-233 के निर्माण की कार्यदायी संस्था गायत्री प्रोजेक्ट में दूसरे दिन भी नौ कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यहां मंगलवार को 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, मोहम्मदपुर ब्लॉक के सिरसाल में एक और कोरोना संक्रमित पाया गया है। सीएचसी पर 92 लोगों की सैंपलिंग की गई थी।

मुबारकपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सी यादव ने बताया कि बुधवार को कुल 25 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई। इसमें तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एसबीआई का ड्राइवर बद्दोपुर निवासी 26 वर्षीय युवक, महुआ सठियांव निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, सठियांव के दाऊदपुर निवासी 46 व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिले हैं। एक को होम आइसोलेट और दो को डेंटल हॉस्पिटल आइसोलेशन सेंटर भेज गया। 
विज्ञापन


अहरौला सीएचसी पर बुधवार को एंटीजेन किट से 50 लोगों की जांच हुई। इसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें लेदौरा गांव का 20 वर्षीय युवक, शमसाबाद निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।मेंहनगर थाना परिसर में बुधवार को सीएचसी की टीम ने एसएचओ सहित 62 लोगों की जांच की। दो कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे थाना परिसर में हड़कंप मचा है। 

नगर पंचायत के ईओ को थाना भवन, बैरक सहित सभी स्थानों को सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। पवई ब्लाक के मित्तूपुर में चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मित्तूपुर में 32 लोगों की जांच एंटीजेन किट से की गई। इसमें चार पॉजिटिव पाए गए। वहीं, सीएचसी पवई पर पांच लोगों की जांच हुई, जिसमें एक पॉजिटिव पाया गया। कटघर लालगंज में एक ही परिवार के तीन लोग कोरना संक्रमित पाए गए हैं। शहर में सिधारी के एक चिकित्सक, एक पुलिस लाइन, एक रोडवेज और एक एलवल में संक्रमित मिला है।
अब तक कुल 838 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान समय में 440 एक्टिव केस हैं, 385 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 15 मरीजों की मौत हुई है। बुधवार को 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 2438 की निगेटिव आई है।
विज्ञापन

डॉ. एके मिश्रा सीएमओ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें