फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में उड़ी कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां

विज्ञापन
विदाई समारोह में बिना मास्क चहेतों के गले मिलते स्थानांतरित चौकी प्रभारी कमल नयन दूबे - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर चौकी परिसर में रविवार को चौकी इंचार्ज के विदाई समारोह में कोविड-19 गाइडलाइन की खूब धज्जियां उड़ीं। सभी ने न मास्क लगाए और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया।
विज्ञापन

मुबारकपुर चौकी प्रभारी कमल नयन दूबे का स्थानांतरण शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर चौकी पर हो गया था। चौकी इंचार्ज की विदाई को लेकर रविवार को मुबारकपुर चौकी परिसर में ही विदाई समारोह आयोजित था। जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ ही चौकी इंचार्ज को चाहने वाले भी कुछ लोग मौजूद थे। इस विदाई समारोह के दौरान कोरोना गाइडलाइन की जम कर धज्जियां उड़ीं। स्थानांतरित चौकी इंचार्ज कमल नयन दूबे स्वयं बिना मास्क के कार्यक्रम में मौजूद थे और सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर लोगों से गले मिलने के साथ सेल्फी भी खिंचवा रहे थे। कोरोना संक्रमण के समय इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े कर रही है।
कोरोना गाइडलाइन अभी जारी है। इसका शत प्रतिशत अनुपालन होना आवश्यक है। सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होता है तो संबंधित पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें