फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू बेअसर, दौड़ रहे वाहन, बेवजह घूम रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू का असर नहीं दिख रहा है। सड़कों पर पूरे दिन वाहन दौड़ रहे हैं। लोग बेवजह पैदल घूम रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ दुकानें बंद कराने तक ही सीमित हैं। कोरोना कर्फ्यू का लाभ उठाकर आटोचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का ठीक से पालन नहीं होने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण की चेन नहीं टूट रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने भले ही शासन ने कोरोना कर्फ्यू लगा रखा हो, लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। कोरोना कर्फ्यू के बाद भी लोग बेखौफ होकर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक चोरी चुपके दुकानदार दुकानें खोली जा रही हैं। पुलिस ने भी शहर में घूमने वाले लोगों को रोकना मुनासिब नहीं समझा। वाहन भी आम दिनों की तरह रफ्तार भरते नजर आए। शहरवासियों की इस लापरवाही से कोरोना को मात देने की जंग शिथिल पड़ रही है। इसमें सफाई, पेयजल व सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाना है। जिससे संचारी रोगी की रोकथाम की जा सके लेकिन यह प्रक्रिया अब थम गई है। यह प्रतिबंध गली-मोहल्ले के प्रतिष्ठान स्वामी नहीं मान रहे इसलिए वह आम दिनों की तरह ही प्रतिष्ठानों को खोल रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की अनदेखी से शासन के आदेश की अवहेलना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें