फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता की जेल में बिगड़ी हालत, वाराणसी में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक बंदी की शनिवार की शाम वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को मृतका शव जिले में पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

रौनापार थाना के जोकहरा गांव निवासी माकून पुत्र घुट्टी की 2010 में हत्या हो गई थी। इस हत्याकांड में बृजेंद्र राय, प्रमोद, चंदन व मनोज श्रीवास्तव नामजद किए गए थे। न्यायालय से चारों नामजद आरोपियों को सजा हो गई थी और वर्तमान में चारों जेल में थे। जेल में तीन-चार दिन पूर्व मनोज श्रीवास्तव की तबीयत खराब हुई। उसे इलाज के लिए जेल प्रशासन ने राजकीय मेडिकल कालेज भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। रविवार को शव जिले में पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सजायाफ्ता के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो पुत्री व एक पुत्र का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें