फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता बंदी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में निरुद्ध दो बंदियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक बंदी की मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी जेलर श्रीधर ने बताया कि गोरखपुर जेल से सजायाफ्ता इनायतुल्ला पुत्र जमीतुल्ला आजमगढ़ जेल भेजा गया था। दो दिन पूर्व उसकी जेल में तबीयत खराब हुई तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सजायाफ्ता की मौत के बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को भेज दी गई है। इसके अलावा एक अन्य बंदी संतोष यादव को भी दो दिन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका अभी इलाज चल रहा है। संतोष यादव की बेल भी न्यायालय से हो चुकी है। उसे अस्पताल से ही रिहा भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें