फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, मारी गोली

Tue, 12 Dec 2017 11:36 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
रोते बिलखते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली में सोमवार की रात बहूभोज में डीजे पर डांस करने के विवाद में चली गोली लगने से राजन कुमार घायल हो गया, जबकि आरोपी फरार हो गए। गांव के लोगों ने आनन-फानन में राजन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया पर हालत गंभीर होने की वजह से उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में घायल युवक के भाई ने गांव के दो लोगों को नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली गांव निवासी लल्लन सिंह के बेटे की शादी होने के बाद सोमवार को बहु भोज था। जिसमें गांव के तमाम लोगों के अलावा नात, रिश्तेदार भी आए हुए थे। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए डीजेेेेेे बज रहा था।

रात साढ़े दस बजे भोजन करने के बाद लोग डीजे पर  नाच रहे थे। इस दौरान तमौली निवासी राजन (30) पुत्र सुरेंद्र भी वहां पहुंचा और नाचने लगा। इस दौरान उसका गांव के मुलायम, राधेश्याम से विवाद हो गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि एक मनबढ ने तमंचा निकाला और राजन को गोली मार दिया।
विज्ञापन


सीने में गोली लगने से घायल राजन जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि आरोपी फरार हो गए। आनन फानन में राजन के घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।


घटना के संबंध में राजन के भाई संजय ने गांव के मुलायम, राधेश्याम को नामजद और पांच अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें