आजमगढ़। स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर महिला मंडल जनसेवा समिति ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक से बातचीत की। महिला मंडल की सचिव पूनम सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में जिला महिला चिकित्सालय चिकित्सक गरीब, असहाय महिलाओं की उपेक्षा कर रही हैं। मरीजों से धन उगाही की जा रही है। बेड की चादरें नहीं बदली जाती हैं। अस्पताल के सभी वार्ड के एग्जॉस्ट खराब हैं, अस्पताल परिसर में बाहरी वाहन खड़े किए जाते हैं। बाहर की दवाइयां प्रमुखता से लिखी जा रही हैं। ब्लड जांच और सोनोग्राफी के नाम पर भी बाहर भेज दिया जाता है। इस कार्यप्रणाली का महिला मंडल की टीम विरोध करती है। इस मौके पर सुमन सिंह, अनिता उपाध्याय, चेतना अग्रवाल, निरुपमा पाठक, चंदा तिवारी, डॉ अल्का सिंह, नीलम सिंह, सारिका सिंह, सुनीता सिंह, सशिकला त्रिपाठी, प्रियंका यादव मौजूद रहीं।