फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप सुलझा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कोतवाली के ऊदपुर गांव में शुक्रवार को किशोर का शव दफनाने की बात पर विवाद हो गया। ग्रामीणों व मृतक के परिजनों में नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद का निपटारा कराया और शव पड़ोसी गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया।
विज्ञापन

अहरौला थाना के इब्राहिमपुर गहजी गांव निवासी मोहम्मद असगर विगत 25 वर्षों से फूलपुर के ऊदपुर गांव में जमीन खरीद कर मकान बना कर परिवार के साथ रहते थे। असगर के 15 वर्षीय पुत्र वजैफा की शुक्रवार की सुबह आठ बजे मौत हो गई। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इसके बाद परिजन गांव के कब्रिस्तान में शव दफन करने के लिए कब्र खोदने पहुंचे से तो के लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का कहना था कि वे गांव के मूल निवासी नहीं है। लिहाजा किशोर का शव गांव के कब्रिस्तान में दफन नहीं किया जा सकता है। इस बाद पर असगर व गांव के लोगों में नोकझोंक होने लगी। जानकारी होने पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। पड़ोसी गांव शाहजेरपुर के लोगों ने बच्चे के शव को अपने गांव के कब्रिस्तान में दफन करने की इजाजत दे दी। इसके बाद मृत बच्चे के परिजनों ने कब्र खोद कर दफन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें