आजमगढ़। विद्युत उपभोक्ताओं की बेहतरी के लिए निजीकरण जरूरी है। इससे विद्युतकर्मियों की वसूली पर रोक लग जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। यह बात ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने कही।
निजीकरण के मुद्दे को जनता की सुविधा से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से चेकिंग के नाम पर वसूली करने की शिकायतें मिल रही हैं। चेकिंग अभियान में उपभोक्ताओं के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। पूरे प्रदेश से विद्युतकर्मियों के अवैध वसूली की भी शिकायतें मिली हैं। बिना निजीकरण के लोगों को सुविधा नहीं मिल पाएगी। मुख्यमंत्री ने भी इसको गंभीरता से लिया है। ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का समाधान बहुत जल्द हो जाएगा। विद्युतकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार के दिए गए तीन महीने की मोहलत में नहीं सुधरे तो निजीकरण तय है। मंत्री ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक भी की।