फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर का कंट्रोल यूनिट, चार झुलसे

विज्ञापन
शहर के सिधारी स्थित श्रीराम लीला मैदान के पास बिजली का ट्रांसफार्मर फटने की खबर के बाद मौक पर जूट? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के सिधारी रामलीला मैदान के पास लगे ट्रांसफार्मर का कंट्रोल यूनिट शनिवार को दिन में ढाई बजे तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे सड़क पर मौजूद चार लोग झुलस गए। धमाके के साथ ट्रांसफार्मर के फटते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में झुलसे लोगों को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया जहां एक महिला की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान सिधारी के पास एक शापिंग मार्ट स्थित है। इस मार्ट को बिजली सप्लाई के लिए बिजली विभाग ने एक ट्रांसफार्मर लगाया है। जिसके साथ कंट्रोल यूनिट भी लगाई गई है। कई दिनों से इसकी कंबाइंड यूनिट खराब थी और स्पार्किंग होती रहती थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के लोग इसे ठीक नहीं कर रहे थे। शनिवार को इस ट्रांसफार्मर के पास कई लोग मौजूद थे। अचानक ट्रांसफार्मर का कंट्रोल यूनिट तेज धमाके के साथ फट गया और तेल के साथ ही आग का गोला नीचे गिरा। जिसकी चपेट में आने से गिरजा देवी (52) पत्नी स्व. रामाश्रय, सुनीता(15) पुत्री स्व. रामाश्रय, प्रताप मद्धेशिया(28) पुत्र छेदी लाल व गोपाल मद्धेशिया (22) पुत्र मुनीब सभी निवासी सिधारी रामलीला मैदान झुलस गए। जिसमें गिरजा देवी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। धमाके के साथ कंट्रोल यूनिट के फटते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग जान बचाने को लेकर भागे। आग का गोला जब शांत हुआ तो चार लोग झुलस कर तड़पते दिखे। उन्हे तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। दो दिनों पूर्व सड़क की दूसरी पटरी पर लगे ट्रांसफार्मर का कंट्रोल यूनिट भी जल गया था और जो कंट्रोल यूनिट शनिवार को जला है वह भी अभी दो-तीन दिन पूर्व ही विभाग द्वारा लगाया गया था। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
विभाग की कोई लापरवाही नहीं है। शिकायत हुई थी तो घटना के पहले ही टीम पहुंच कर कंट्रोल यूनिट को ठीक करने के बाद सप्लाई चालू कराया था। सप्लाई चालू होने के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी के चलते कंट्रोल यूनिट फट गई। जिससे हादसा हो गया। जहां तक क्षेत्र के सप्लाई की बात है तो शॉपिंग मॉल की लाइट काट कर शेष सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

अरविंद कमार सिंह, एक्सईएन, वितरण खंड प्रथम, आजमगढ़।

शहर के सिधारी स्थित श्रीराम लीला मैदान के पास बिजली का ट्रांसफार्मर में आग लगने से फटा।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें