फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किराना स्टोर से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के कुजियारी काली चौरा बाजार के पास बजरंग नगर कुजियारी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर करीब 5000 रुपये नकद और दुकान में रखा कीमती सामान चुरा लिए। यह दुकान योगेंद्र यादव की है, जो बुद्ध सेनपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने योगेंद्र यादव को दुकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि दुकान का सारा सामान गायब था। चोरों ने दुकान से चीनी, रिफाइंड, तेल और साबुन आदि सामानों को चुरा लिया। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। योगेंद्र यादव ने चोरी की घटना की तहरीर निजामाबाद थाने में दर्ज कराई। थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने साथियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें