फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आधुनिक मशीनों से वाहनों की होगी जांच, तब मिलेगा प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। अब वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए एआरटीओ विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जल्द ही फिटनेस केंद्र स्थापित होगा, जहां अत्याधुनिक और ऑटोमेटिक मशीनों से वाहनों की जांच होगी। तब प्रमाणपत्र जारी होगा। इसको लेकर जल्द ही कवायद शुरू होगी।
सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहनों की जांच और उनके फिटनेस के लिए एआरटीओ की ओर से एक अधिकारी की तैनाती की गई है। वह प्रदूषण की जांच प्रमाणपत्र, कर चुकता रिपोर्ट, बीमा आदि कागजातों की जांच करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र बिना कागजात देखे ही जारी कर दिया जाता है। वहीं कई बार शिकायत भी मिलती रहती है। ऐसे में पारदर्शिता लाने के लिए शासन की ओर से फिटनेस केंद्र स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे ऑॅटोमेटिक मशीनों से जांच करके ही वाहनों को प्रमाणपत्र जारी किया जा सके। सेंटर स्थापित कराने के लिए विभाग की ओर से कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के साथ आवेदन भी मांगने गए थे।
जिले से दो आवेदन पड़े थे जिसे स्वीकृति मिल गई है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा और लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें