आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर लगाम की कवायद पूरी तरह से फेल है। जिसका परिणाम है कि प्रतिदिन नए मरीजों के आकड़ों में कोई खास कमी नहीं आ रही है। बृहस्पतिवार को भी 243 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। कोरोना संक्रमण पर लगाम न लगने से हड़कंप तो मचा हुआ है लेकिन लापरवाही जस के तस है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 243 नए पॉजिटिव मरीज मिले। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 2666 हो गई है। वहीं अब तक कुल मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9628 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर लगाम न लगने के पीछे मुख्य कारण गाइड लाइन का अनुपालन न होना है। आज भी लोग कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन नहीं कर रहे है। जिसके चलते ही न तो संक्रमण पर लगाम लग रह है न ही मौत का सिलसिला ही थम रहा है। नए मरीजों के मिलने के बीच कोरोना टीकाकरण की कवायद में भी महकमा जोरशोर से जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार को कुल 50 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसके तहत 5000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष 3360 लोगों ने टीकाकरण कराया।