फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय मानचित्र पर करा रहा था होटल का निर्माण

विज्ञापन
कोल बाजबहादुर में लाल डिग्गी बंधा मार्ग पर मकान का सील करती एडीए की टीम। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोल बाजबहादुर में लाल डिग्गी बंधा मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा आवासीय भवन का मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद उक्त स्थान पर होटल का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को एडीए सचिव बैजनाथ टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर उक्त निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन

एडीए सचिव ने बताया कि लाल डिग्गी बंधे पर श्री सांई होटल के सामने 289.99 वर्ग मीटर आवासीय भवन निर्माण के लिए एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराया गया। इनके द्वारा मानचित्र के विपरीत निर्माण कराया जा रहा था। जिसके लिए 29 जुलाई 2019 को मकान के मालिक चुन्नीलाल यादव को नोटिस जारी किया गया। सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई। इसके बाद भी सुनवाई के लिए कई तिथि निर्धारित हुई। लेकिन चुन्नी लाल न तो उपस्थित हुए और ना ही अपने प्रतिनिधि को भेजा। एडीए की ओर से उन्हें बार-बार अनाधिकृत निर्माण को रोकने के लिए कहा गया लेकिन इनके द्वारा निर्माण जारी रखा गया। तत्कालीन सचिव द्वारा 18 सितंबर 2019 को उक्त भवन को सील करने का आदेश जारी किया गया लेकिन किसी अपरिहार्य कारण से भवन को सील नहीं किया जा सका। वहीं जब सचिव बैजनाथ ने तीन और 17 मार्च को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया तो वहां काम होता मिला। निर्माणाधीन भवन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे होटल बनाया जा रहा हो। लाक डाउन के बीच भी सोशल डिस्टेंसिंग का का ध्यान दिए बगैर बिहारी मजदूरों से कार्य कराया जा रहा था। इसके लिए जिला प्रशासन को भी अवगमत कराया गया था। शुक्रवार को एडीए सचिव बैजनाथ ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त भवन को सील कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सील को किसी तरह का नुकसान पहुंचाकर अगर निर्माण कराया गया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें