फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चिलबिली मार्ग पर 1.30 करोड़ से बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण शुरू

विज्ञापन
चिलबिली मार्ग पर बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण शुरु। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। चिलबिली दान चिलबिली संपर्क मार्ग पर लंबे समय से जर्जर पुलिया के कारण आवागमन और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी यहां 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बॉक्स कल्वर्ट (पानी निकासी के लिए बनाई जा रही व्यवस्था) के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। विकास खंड हरैया के चिलबिली दान-चिलबिली संपर्क मार्ग पर बनी पुरानी पुलिया काफी समय से जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी थी। बरसात के दिनों में इसकी स्थिति और खराब हो जाती थी, जिससे खोझौली, खैरघाट, वनावे, बाजार गोसाई समेत आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। साथ ही पानी की निकासी की समस्या हो जाती थी। जर्जर पुलिया के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। क्षेत्रीय ग्रामीण लंबे समय से पुरानी पुलिया की जगह नई पुलिया बनाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने जर्जर पुलिया के स्थान पर 1.30 करोड़ के बॉक्स कल्वर्ट निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था।
अधिशासी अभियंता आनंद वर्मा ने बताया कि शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बॉक्स कल्वर्ट निर्माण शुरू करा दिया गया है। निर्धारित समय के भीतर इसे पूरा करा लिया जाएगा। मार्ग पर बॉक्स कल्वर्ट बनने के बाद न केवल जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें