फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 11 और 33 केवी लाइन का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली पहुंचाने की दिशा में नए बिजनेस प्लान में 11 और 33 केवी की नई लाइन पर काम होगा। इस पर 13.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 1.44 करोड़ से चार उपकेंद्रों पर कैपिसीटर बैंक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा है। आजमगढ़ मंडल की चारों सर्किल में लगभग 14 लाख उपभोक्ता हैं। समय के साथ उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है लेकिन बिजली आपूर्ति के संसाधन पर्याप्त न होने से बिजली आपूर्ति में समस्या आ रही है।
इसको बेहतर बनाने के लिए विभाग ने नए उपकेंद्र बनाने, पुराने उपकेंद्रों की क्षमताबृद्धि करने का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा है। अब सभी सर्किलों से आवश्यकता के अनुसार 11 और 33 केवी की नई लाइन खींचने, उपकेंद्रों पर कैपिसीटर बैंक लगाने का प्रस्तव मुख्य अभियंता कार्यालय से मांगा गया था। सभी सर्किलों से 11 और 33 केवी लाइन का प्रस्ताव आने के बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। इसमें कुछ 11 और 33 केवी लाइनों पर मरम्मत का कार्य होगा।
विज्ञापन

चारों सर्किल में 668.85 लाख से 11 केवी की 37 लाइन और 675. 64 लाख से 33 केवी की 11 लाइन खींची जाएगी। इसके अलावा 1.44 करोड़ से चार उपकेंद्रों पर कैपिसीटर बैंक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें