फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद के खरेवां ग्राम के वनवासियों जाति के लोगों के आबादी स्थित जमीन को अन्य ग्राम सभा के लोगों के नाम पट्टा कर वनवासी लोगों के मकान को जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यालय से जुलूस निकालकर कर प्रदर्शन किया गया। डीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में दलितों, महादलितों पर लगातार बढ़ रहे है। दलितों के हितैषी कही जाने वाली बसपा सुप्रीमो शांत बनी हुई है। कहा कि ग्राम पंचायत खरेवां, ब्लाक मिर्जापुर, तहसील निजामाबाद के वनवासी जाति के लोगों का पुश्तैनी मकान है। जिसमें पांच पीढिय़ों से यह लोग निवास कर रहे है। जिसमें से कुछ मकान तो प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने है। लेकिन अन्य जमीनों का पट्टा दूसरे गांव के लोगों को अवैधानिक तरीके से कर दिया गया है। वनवासी समाज के कुछ लोगों के बने हुए मकान को प्रशासन ध्वस्त कर चुका है। पार्टी ने मकानों का मुआवजा दिए जाने, किए जाने रहे मकान का ध्वस्तीकरण रोके जाने, दूसरे गांवों का पट्टा रद्द किए जाने, दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बेलाल अहमद एडवोकेट, शहर अध्यक्ष नजम शमीम, जिला प्रवक्ता ओंकार पांडेय, पुनवासी प्रजापति, अबु जैद, अधिवक्ता तेजबहादुर यादव, मोहम्मद आमिर, निर्मला भारती, अंशुमाली राय, अजीज इमाम, नदीम खान, मंजीत यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें