आजमगढ़। पेट्रोल और डीजल के बढ़े मूल्यों को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने जिले की सभी तहसीलों थाली-चम्मच लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। बाद में प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसील के अधिकारियों को सौंपा।
सगड़ी: तहसील में कांग्रेसियों ने मुकेश राय व अजीत राय के नेतृत्व में थाली-चम्मच लेकर पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम को वापस लेने की मांग को लेकर कार्यकर्ता पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर से पैदल मार्च करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान दिनेश कुमार यादव, महिला मोर्चा से राना खातून, तेज प्रताप राय, संजय राय, राधेश्याम गुप्ता, वसीम अहमद सुरेश यादव विनोद यादव राशिद लालमणि यादव गाजी फकीर मनीष कुमार यादव इरफान आदि मौजूद रहे। मेजवा: पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर फ़ूलपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अद्द्याप्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रावेंद्र सिंह को सौंपा। प्रदर्शन में वीरेंद्र यादव, अनिल नारायन सिंह, हीरालाल गौतम, डा. अकरम, योगेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। गोसाई की बाजार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, पेट्रोल व डीजल के बढ़े मूल्यों के विरोध में थाली बजाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लालगंज बाजार में चक्रमण किया। लालगंज तहसील पहुंच कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अहेमर वकार, जिला सचिव रामानंद सागर, राजेंद्र तिवारी व्यास, राकेश गुप्ता, रघुवंश राय, शिवम वर्मा , आशीष शुक्ला, अमन वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।