फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खेतों में भरा नाले का पानी, फसल हो रही बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद के फराहाबाद मोहल्ले में 2007 में लगभग 30 लाख की लागत से बना नाला आज किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। नाले से होकर गुजरने वाला गंदा पानी किसानों के खेतों में फैलकर उनकी फसलों को बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन

नगर से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए निजामाबाद नगर पंचायत के फरहाबाद मुहल्ले में 30 लाख रुपये की लागत से बना नाला आज जगह-जगह टूट गया है। जिसका गंदा पानी फराहाबाद मोहल्ले के मौर्या परिवार के खेतों में बह रहा है जिससे गंभीर बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसकी सूचना शासन प्रशासन को कई बार दी जा चुकी है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन तक कोई भी अधिकारी मौके पर जांच करने के लिए अभी तक नहीं पहुंचा है। लगभग 10 बीघा मौर्य परिवार के किसानों की खेती आज गंदे पानी में भरी हुई है। कुछ तो ऐसे किसान हैं जिनके पास मात्र दो बिस्वा, पांच बिस्वा और 10 बिस्वा ही खेत हैं। जिसमें वह हरी सब्जी की खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं ।आज वह नगर से निकलने वाले गंदे पानी में कृषि योग्य भूमि पूर्ण रूप से भरी पड़ी है। इससे किसान काफी मायूस और परेशान हैं। वहीं विभाग द्वारा बजट की बात कहकर नाले की मरम्मत कराने से पल्ला झाड़ लिया जाता है।
यह एक बड़ी समस्या है इसके निदान के लिए हम लोग प्रयासरत हैं बजट का थोड़ा अभाव है। बजट आने के बाद और मौसम साफ होने के बाद हम लोग जल्द से जल्द नाले की सफाई और रिपेयरिंग का कार्य करेंगे। जिससे एकत्र पानी वहां से नदी की तरफ निकाला जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रह्लाद पांडेय, ईओ निजामाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें