जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व विधायक स्व. अबुल कलाम को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी । श्
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सोमवार को पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. अबुल कलाम की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन ने कहा कि अबुल कलाम केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि आम जनता के सच्चे हितैषी थे।
वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह यादव, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, प्रदीप यादव, गोविंद शर्मा, शीला भारती, प्रेमा चौहान, बृजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन तेज बहादुर यादव ने किया।