फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता इक्का पर बैठकर निजामाबाद तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह को सौंपा। इस दौरान महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुनवासी प्रजापति के नेतृत्व में निजामाबाद विधानसभा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता इक्का पर बैठकर भ्रमण करते हुए निजामाबाद तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविशंकर पांडेय ने कहा कि खाद्य तेलों, दाल, घरेलू उपयोग के सामान, रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के मूल्य में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है। खाद्य तेल, दाल, रसोई गैस घरेलू उपयोग के सामान आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम है। कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हित में गरीबों के हक को मारने पर तुली हुई है। उन्होंने राष्ट्रपति से रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही खाद्य तेलों, दाल एवं घरेलू उपयोग के सामानों के तेजी से बढ़ रहे मूल्यों पर अंकुश लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में फैयाज अहमद, मदनलाल यादव, मोहम्मद उमर, नदीम खान, इश्तियाक अहमद, परवेज अहमद, मुस्तकीम अहमद, अखिलेश वर्मा, अंशुमाली राय, गुलफाम, मुजम्मिल, अनीस अहमद, प्रमोद कुमार पांडे, विकास सोनी, सुभाष शर्मा, डॉ. कामता प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें