फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर सौंपा पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में हुई। बैठक के बाद महंगाई, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने सहित पांच सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मोहम्मद महमदू खां ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। प्रदेश महासचिव पतिराम यादव ने कहा कि कलेक्ट्रेट के समस्त विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंडल अध्यक्ष राममिलन चौहान ने कहा कि किसान खाद, बीज और जरूरत के सामान की कीमत बढ़ने से आम लोग परेशान हैं। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। जिला महासचिव टीएन शास्त्री ने कहा कि बिजली की आपूर्ति कम होने से बुनकर और आम जनता दोनों परेशान है। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुरेश यादव ने कहा कि सरकार गरीबों को लूटने और पूंजीपतियों को और धनवान बनाने का काम कर रही है। रोजगार खत्म होते जा रहे हैं। ज्ञापन में डीजल और पेट्रोल पर टैक्स कम करने, रसोई गैस की बढ़ती कीमत पर रोक लगानेे, बिजली दर घटाने, गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान करने, कोरोना काल में छात्रों की फीस माफ करने की मांग की गई है। इस अवसर पर संतोष कुमार, मोहम्मद साबिर, डॉ. दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें