फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जनाक्रोश रैली निकाली, धरना

Tue, 29 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस ने जनाक्रोश रैली निकाली, धरना
विज्ञापन
 नोटबंदी के विरोध में भारत बंद के आह्वान का समर्थन करने वाले विपक्षी दल सोमवार को बैकफुट पर नजर आए। दूकानें बंद कराने को छोड़ विपक्षी दलों के लोगों ने रैली, धरना और प्रदर्शन के माध्यम से नाराजगी जताई। कांग्रेस ने जहां जनाक्रोश रैली निकाली वहीं समाजवादी पार्टी ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर नोटबंदी के बाद पैदा हुए हालात पर चिंता जताई। भाकपा ने डा. अंबेडकर पार्क में धरना देकर नोटबंदी का विरोध जताया। 
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिला पार्टी कार्यालय से मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक नरेश यादव के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली निकाली रैली पार्टी कार्यालय से सिविल लाइन, रैदोपुर, गांधी प्रतिमा होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई। जनसभा में नरेश यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से कालेधन और भ्रष्टाचार की विरोधी है। केंद्र सरकार ने जल्दबाजी में बिना तैयारी के नोटबंदी करके देश के गरीबों, मजदूरों और किसानों के साथ अन्याय किया है। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि बिना तैयारी के की गई नोटबंदी के कारण किसानों की बुआई, और जुताई का कार्य बाधित है।

मौके पर बलिहारी बाबू, लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, सुरेंद्र सिंह, प्रवीन सिंह, ओमप्रकाश राय, ओंकार पांडेय, मन्नू यादव, मुहम्मद आजमी, विमला राय मौजूद थे। फूलपुर संवाददाता के अनुुसार कांग्रेस युवा नेता शादाब शाहिद के नेतृत्व में फूलपुर में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जूलुस उदपुर, रोडवेज, जगदीशपुर होते हुए आजमगढ पहुंचा। जुलूस में जगदीश प्रसाद, नेसार अहमद, वीरेंद्र यादव, रामसिंगार, अनिल यादव, विवेक यादव आदि मौजूद थे। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार नोटबंदी को लेकर भारत बंद का छिटपुट असर मुबारकपुर में देखने को मिला। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार विपक्ष द्वारा भारत बंद अतरौलिया में रहा बेअसर रहा।
विज्ञापन


बाजार में प्रतिदिन की भांति दूकाने खुली रहीं। सपा ने पार्टी कार्यालय में बैठक की।  सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के अदूरदर्शी निर्णय से देश का मध्यम वर्ग और गरीब बदहाली की स्थिति में पहुंच गया है। लेकिन कालेधन वालों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है। मौके पर पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, विधायक बेचई सरोज, लालमनि राजभर, गुलाब चंद चौहान, शिवनरायन सिंह, हरिप्रसाद दुबे, एसके सत्येन उपस्थित थे।

वहीं भाकपा, माकपा, भाकपा माले, वोल्सेविक पार्टी और लोकजनवादी मंच ने सोमवार को अंबेडकर पार्क में संयुक्त रूप से धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि 70 से ज्यादा जानें इस गलत नीति के कारण अब तक जा चुकी हैं। इस नीति का फायदा कारपोरेट घरानों को मिल रहा है। इस निर्णय को अगर जल्द वापस नहीं लिया गया तो देश एक बड़ा आर्थिक संकट झेलेगा। वामपंथी संगठनों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। मौके पर डा. श्रीकांत सिंह, जीयालाल, जयप्रकाश नारायण, इम्तेयाज बेग, रामाज्ञा यादव, दुर्बली, श्यामाप्रसाद शर्मा, वशीर, जितेंद्र हरि पांडेय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें