फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस राजनीति में अंधी हो गई है : दानिश आजाद

विज्ञापन
14 प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के पिता आद्या प्रसाद राय की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में देर रात पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कांग्रेस पर हमला बोला। कांग्रेस के नेता की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीति में अंधी हो गई है।
विज्ञापन

वह मातृशक्ति और नारी शक्ति के ऊपर टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रही है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर टिप्पणी की गई है। वह यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी की सोच नारी शक्ति और मातृ शक्ति के प्रति अच्छी नहीं है। इसके लिए राहुल गांधी को आगे जाकर पूरे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आज पूरा विपक्ष भाजपा के खिलाफ नहीं है बल्कि विकास के खिलाफ है।


पुण्यतिथि पर में टूटी दलीय सीमा
आजमगढ़। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के पिता आद्या प्रसाद राय की चौथी पुण्यतिथि शहर के बड़ा गणेश मंदिर में मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में दलीय सीमा टूट गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, व्यापारी, अधिवक्ता, जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी समेत शहर के लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें