आजमगढ़। 40 दिवसीय किसान कल्यान अभियान के क्रम में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी तहसीलों में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। एसडीएम को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर किसानों के समस्याओं के समान की मांग उठाई गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कार्यालय से जुलूस निकाला। छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि किसान जागरण अभियान के तहत जनपद के सभी तहसीलों में मंगलवार को कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं को उठाया है। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में जाकर किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त किया और उनसे समस्याओं एवं मांगों के संदर्भ में फार्म भरवाया। हमें फसलों का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। कर्ज माफी नहीं होने से किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। लावारिस गोबंश पर रोकथाम नहीं किए जाने से फसल बर्बाद होने से हम परेशान है। खाद, बिजली, डीजल, पानी का मूल्य बढने से किसानों की परेशानी बढ़ी है। कांग्रेसजनों ने सरकार से किसानों को लागत से दोगुना समर्थन मूल्य दिए जाने, आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाए जाने, कर्ज माफ किए जाने, खाद, बिजली, पानी और डीजल को सस्ता किए जाने की मांग की। मंसूर जैदी, चंद्रपाल यादव, तेजबहादु यादव एडवोकेट, बेलाल अहमद, बृजेश नंदन पांडेय, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, मालती मिश्रा, साबिया अंसारी, सुरेंद्र सिंह, अजीज इमाम, मुन्नू मौर्या नरेंद्र सिंह, प्रभुनाथ सिंह, शीला भारती उपस्थित रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में हुए प्रदर्शन
आजमगढ़। मेंहनगर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हौसिला सिंह की अध्यक्षता में तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। संचालन अली हसन आजमी ने किया। निर्मला भारती, ओमप्रकाश, जगदीश, सरूप चौहान आदि उपस्थित रहे। निजामाबाद में तहसील कैंपस से बाहर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। संचालन राम गणेश प्रजापति और अध्यक्षता इश्तियाक अहमद ने की। मदनलाल यादव, रवि शंकर पांडे, पुनवासी प्रजापति, प्रमोद मौर्या, राधेश्याम सोनकर, रियाज अहमद, अबु जैद, प्यारेलाल, देवराज यादव, रमाशंकर शर्मा उपस्थित थे। सगड़ी तहसील परिसर में जिलाधिकारी एनपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। मुकेश राय, अजीत राय, मुकेश राय, अनुराग विश्वकर्मा, महताब खान, सोफियान खान, सेराज हमद, नासिर खान, अमजद, हरि प्रकाश यादव, मो. सलीम आदि लोग मौजूद थे। बूढ़नपुर तहसील परिसर में जितेंद्र नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ। सुरेंद्र सिंह, सुनील सैनी, अरुण कुमार चौबे, संजय कुमार सिंह, पंकज सिंह, अरविन्द सिंह थे। मार्टीनगंज तहसील में सुरेश राजभर, शिवमंगल सिंह, केदार यादव, यदुनाथ यादव, आदि थे।