फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनरत किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेस पार्टी के नेतागण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्णमासी प्रजापति के नेतृत्व में किसानों की मांगों के समर्थन में शनिवार को जुलूस निकाला गया। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा गया। मांग की कि किसान विरोधी कानूनों को तत्काल वापस लिया जाए। किसानों की प्रताड़ना तत्काल रोकी जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा किसान विरोधी कानूनों की वापसी की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों पर सरकार के इशारे पर पानी की बौछार की जा रही है। उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। लाठीचार्ज किया जा रहा है। सरकार लाठी के दम पर किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। इसे कांग्रेस पार्टी हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि किसानों की मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। धरने को बेलाल अहमद, तेज बहादुर यादव, ओंकार पांडेय, मुन्नू मौर्य, देवमुनि राजभर, अजीज इमाम, आदि ने संबोधित किया। राम अवध यादव महेशचंद श्रीवास्तव, मोहम्मद आमिर, सुरेश राजभर, धर्मेंद्र यादव, अतुल यादव, रियाजुल हसन, सोनू प्रजापति, मेराज कुरैशी, विजय प्रकाश चौहान, रविकांत शुक्ला, वीरेन्द्र चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें