आजमगढ़। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग की ओर से प्रतिभा निकेतन में आयोजित जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर गौरव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतिभा निकेतन के छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नगर क्षेत्र से लोकनृत्य में प्रतिभा निकेतन, भारत-भारती इंटर कालेज तथा ग्रामीण क्षेत्र से उमेश कन्नौजिया की ओर से फरूआई की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
ग्रामीण क्षेत्र के पल्हनी, हरैया, अजमतगढ़, बिलरियागंज, कोयलसा एवं सठियांव की टीमों की ओर से दी गई लोकगीत की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। लोकगीत और नृत्य के अलावा एकांकी, मार्शल आर्ट, तबला वादन, हारमोनियम लाइट व शास्त्रीय गायन आदि विधाओं में भी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। एसडीएम कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटी शिक्षा का अभिन्न अंग है। एक्स्ट्रा एक्टिविटी का महत्व उतना है, जितनी की किताबों का है। स्टेज पर आकर कोई एक्टिविटी करना बहुत ही आत्मविश्वास की बात है। जीवन में सफल होने के लिए व्यक्तित्व का विकास करना है। प्रत्येक छात्रों में कोई न कोई हुनर होता है, उसे स्वयं जानने की जरूरत है और उसे निखारकर अपने जीवन में आगे बढ़ने की।
000000000000000000
निर्णायक टीम ने किया विजेताओं का चयन
आजमगढ़। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन निर्णायक टीम ने किया। इसमें अग्रसेन कन्या इंटर कालेज की संगीत की प्रवक्ता अनीता यादव, जीजीआईसी अतरौलिया की संगीत की प्रवक्ता रेखा यादव, राजकीय बालिका इण्टर कालेज सरायमीर की शशि प्रभा और राष्ट्रीय बालिका इंटर कालेज अजमतगढ़ की सुनिति यादव शामिल थीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह ने एसडीएम सदर का सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे। पुरस्कार वितरण डीडीओ रविशंकर राय ने किया।
0000000000000000000000000
लोकनृत्य में उमेश की टीम ने बिखेरा जलवा
आजमगढ़। लोकनृत्य में लालगंज ब्लाक के उमेश कन्नौजिया, सर्वेश प्रजापति, आदर्श गौंड़, शुभम कन्नौजिया प्रथम रहे। प्रतितभा निकेतन सीनियर सेकेंड्री स्कूल की नैन्सी मौर्या, अनुष्का प्रजापति, काजल पाण्डेय, प्रिया गुप्ता, पल्लवी मिश्रा, मुस्कान गौड़ द्वितीय और भारत भारतीय स्कूल बदरका की रूबी भारती, जानवी चैधरी, दीपिका सिंह, प्राची सिंह तृतीय रही। लोकगीत में बिलरियागंज के अनिल, जितेन्द्र, पवन, दुर्गा, गुरूदयाल, सवलू पहले, सठियांव के राजेश, बबलू, दुर्ग विजय दूसरे और हरैया के बबिता, चंचल, राजेश, सौरभ तीसरे स्थान पर रहे। मार्शल आर्ट में पल्हनी ब्लाक की अर्चिशा त्रिपाठी, श्रेया सिंह, सूरज यादव, अनमोल यादव, अनुराग प्रथम, शास्त्रीय गायन में अम्बर मिश्रा प्रथम, ऋषिकेश मिश्रा-द्वितीय, निक्की मिश्रा-तृतीय रहे। हारमोनियम लाईट में दुर्गेश मिश्रा प्रथम, तबला वादन में अभिनन्दन मिश्रा प्रथम, अभिषेक मिश्रा द्वितीय रहे संचालन डॉ. राजेश सिंह ने किया। रमाकान्त वर्मा, ध्रुव चन्द्र मौर्य, राजनरायन, संजय सिंह, प्रवीण सिंह, विरेन्द्र सिंह, जगदीश यादव, महेन्द्र प्रताप अस्थाना, श्रीवंश पाण्डेय, भोला सिंह, सतीश सिंह उपस्थित रहे।
प्रतिभा निकेतन स्कूल में जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी करती छात्राएं।- फोटो : AZAMGARH