फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कांग्रेस ने फूंका असम के सीएम का पुतला

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट चौराहा पर पर पुतला दहन कर नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। श्रोत-पार्टी
विज्ञापन
आजमगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा की ओर से की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक मानते हुए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहा पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य व प्रख्यात दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी सहन योग्य नहीं है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की राजनीति में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का कोई स्थान नहीं है। एक वरिष्ठ दलित नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति इस तरह की टिप्पणी न केवल उनका, बल्कि पूरे समाज का अपमान है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ऐसे कृत्यों का पुरजोर विरोध करती है। मांग किया कि हेमंत बिस्वा सरमा तत्काल देश की जनता से माफी मांगें। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के दौरान नारेबाजी की। इस अवसर पर रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, नजम शमीम, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, मुन्नू यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्णमासी प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें