फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जेल में वृद्ध बंदी की बिगड़ी हालत, अस्पताल में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद एक बंदी की शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हुई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के बलाईपुर गांव निवासी विजय बहादुर 80 भूमि विवाद में 15 दिनाें पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह जिला कारागार में निरूद्ध था। शुक्रवार की सुबह अचानक से उसकी तबीयत खराब हुई। जिस पर जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। सुबह लगभग आठ बजे वह जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसे आंत से संबंधित कुछ परेशानी थी। इलाज के दौरान दिन में लगभग डेढ़ बजे उसकी जिला अस्पताल पर मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मृत बंदी के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें