फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामरेड जय प्रकाश राय का हुआ निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/बिंद्राबाजार/ठेकमा। लालगंज तहसील के तियरी गांव निवासी भाकपा के उप्र राज्य कौंसिल सदस्य कामरेड जय प्रकाश राय का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर एसडीएम तहसीलदार सहित थानाध्यक्ष गंभीरपुर मौके पर पहुंचे और उन्हें गार्ड आफ आनर दिया।
विज्ञापन

कॉमरेड जय प्रकाश राय का जन्म 2 मई 1952 को लालगंज तहसील के तियरी गांव में हुआ था। इनके पिता पंचदेव राय थे। कॉमरेड जय प्रकाश राय छात्र जीवन में तब सीपीआई के बड़े नेता कॉमरेड दुर्गा प्रसाद राय के संपर्क से ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी बने। विद्यार्थी जीवन के बाद आल इंडिया यूथ फेडरेशन उप्र के महामंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए। उस समय आजमगढ़ पूर्वांचल का केरल कहा जाता था, जब कॉमरेड झारखंडे राय घोसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद और कई एमएलए हुआ करते थे। कॉमरेड जय प्रकाश राय 1980 के दशक में सोवियत संघ रूस की यात्रा पर भी गए थे। वर्तमान में पार्टी की राज्य परिषद सदस्य एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आजमगढ़ जिला मंत्री परिषद के सदस्य थे। कॉमरेड की दो संतान में एक बेटा ओंकार जो मात्र 18 वर्ष की उम्र में लगभग 20 वर्ष पूर्व सर्प दंश स्वर्गवासी हो गया। बेटी अमिता शादी के बाद अपनी ससुराल में रहती है। कॉमरेड राय के छोटे भाई वेद प्रकाश व भतीजे विजय कुमार, अश्विनी राय, सत्यशील राय के साथ घर तीयरी में रहकर पार्टी के लिए अंतिम समय तक कार्य करते रहे।
25 जुलाई को तड़के चार बजे मजदूर नेता कॉमरेड खरपत्तू राजभर ने मृत्यु की सूचना दी। कॉमरेड हरिगेन व लालचंद यादव, अशोक गौड़ आठ बजे कॉमरेड के घर तियरी पहुंच गए। उनकी निधन की सूचना पर पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य हामिद अली एडवोकेट, बी राम, मुजम्मिल जाहिद आजमी, पूर्व एमएलए भोलाराम, शंकर, चंद्रमोहन यादव, तेजबहादुर, गंगादीन आदि पहुंच गए।
विज्ञापन

जौनपुर के सूरज घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
आजमगढ़। कामरेड जय प्रकाश के निधन के बाद उनके शव को जौनपुर ले जाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ सूरज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सीपीआई के राज्य सचिव डा. गिरीश चंद शर्मा व सहायक सचिव कॉमरेड अरविंद राज स्वरूप ने फोन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया।
कामरेड के निधन पर दी श्रद्घांजलि
आजमगढ़। कामरेड जयप्रकाश राय के आकस्मिक निधन पर भाकपा माले द्वारा श्रद्घांजलि दी गई। जिसमें उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कामरेड को श्रद्घांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने उन्हें एक जुझारू लीडर बताया। इस दौरान जय प्रकाश नारायण, ओमप्रकाश सिंह आदि ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें