फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश आश्रय स्थल के निर्माण में धांधली की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरहन में स्थित वृहद गोवंश आश्रय स्थल पर हो रहे सुरक्षा के लिए खंभे के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जजा रहा है। इसकी शिकायत भाजपा पदाधिकारियों द्वारा करने पर शुक्रवार को बीडीओ जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरहन में वृहद गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण हुआ है। जिसमें छुट्टा पशुओं को रखा जाता है। लगभग 300 गोवंश मौके पर आश्रय स्थल में रह रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा सुरक्षा खम्भों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें घटिया समाग्री के प्रयोग की शिकायत भाजपा ने खंड विकास अधिकारी मार्टीनगंज से किया था। इस शिकायत पर खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद राम भाजपा नेताओं के साथ मौके पहुंचकर आश्रय स्थल पर हो रहे निर्माण की जांच की। जांच में उन्होंने पाया कि लगभग 115 खंभा का निर्माण हो चुका है। जो भी खंभे का बनाए गए हैं वह हिल रहे हैं और अधिकतर खंभे में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। खंभे को थोड़ा सा हिलाने पर अपने आप धराशाई हो गए। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि तकनीकी जांच के लिए वह सीडीओ को रिपोर्ट भेजेंगे। उन्होंने पशुओं की देखभाल में भी खामियां पाई। पशुओं के खिलाने के लिए चारे की कमी थी। जिसके लिए ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से भूसा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। चिकित्सा अधिकारी को निर्देश कि बीमारी से ग्रसित पशुओं की प्रतिदिन जांच करें और पंचायत सचिव ओमेंद्र सिंह को प्रतिदिन आश्रय स्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास राय, कुंदन राय, दिनेश सिंह, गोलू सिंह, ग्राम प्रधान पति पवन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें