फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ और मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची चिकित्सकों की लापरवाही की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोडवेज बस में इलाज के अभाव में महिला की मौत का प्रकरण पीएमओ और मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। मुबारकपुर निवासी आमिर फहीम की शिकायत पर आलाधिकारियों ने अधीस्थानों को जांच कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रकरण में जिलाधिकारी एनपी सिंह ने पहले ही जांच के लिए कमेटी बनाई है। वहीं, सारथी संस्थान ने मंगलवार को एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मऊ के मधुबन थाना अंतर्गत बक्सीपुर गांव निवासीनी एक महिला मुंबई में रहती थी। 22 को वह मुंबई से बेटे के साथ ट्रेन से चली थी। रविवार को बस से महिला पौने एक बजे के रोडवेज पहुंची। महिला को तेज बुखार था और वह कराह रही थी। रोडवेज बस से ही उसे जिला अस्पताल ले जाया बसगया। चार बजे तक जिला अस्पताल में खड़ी रही। कोई महिला को देखने नहीं पहुंचा और महिला ने कराहते हुए बस में ही दम तोड़ दिया। साढ़े चार बजे के लगभग डॉक्टर व अस्पताल कर्मियों की टीम बस में पहुंच कर महिला का शव बाहर लाए थे। डीएम एनपी सिंह ने मामले की जांच सीडीओ और सीएमओ को सौंपी थी।
वहीं, मुबारकपुर निवासी आमिर फहीम की ओर से की गई आनलाइन शिकायत पर पीएमओ और मुख्यमंत्री कार्यालय से भी अधीनस्थों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उधर, सारथी सेवा संस्थान के संयोजक विनीत सिंह रिशू ने स्वास्थ्य सेवाओ के पोल खोल रहे वायरल वीडियो को लेकर आजमगढ़ की स्वास्थ्य सेवा पर प्रश्न खड़ा किया है। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह को सौपा। कहा कि महिला की मौत के प्रकरण में निश्पक्ष जांच की जाए। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक खुले तौर पर कह रहे है कि जिसे मरना हो वह जिला चिकित्सालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें