जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य कैदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है। कई कैदी इन ट्रेनिंग प्रोग्रामों के जरिए जेल में ही आय अर्जित कर अपने परिवार की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जेल परिसरों में ओपन जिम की सुविधा भी शुरू की जा रही है, ताकि कैदियों का शारीरिक विकास हो सके। मंत्री ने जोर देकर कहा कि रिहा होने के बाद ये कैदी समाज को सकारात्मक संदेश देंगे।
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए जेल मंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। प्रधानमंत्री ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। भारत जल्द ही ऐसा कदम उठाएगा, जिसे पाकिस्तान सदियों तक याद रखेगा।