फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे मार्च माह चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोविड टीकाकरण के साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक पखवाड़ा की तैयारी शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 मार्च तक चलेगा। इसमें 10 से 24 मार्च तक दस्तक पखवाड़ा मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर रोगियों का ब्योरा एकत्र करेंगी। एएनएम के माध्यम से सूचना स्थानीय अस्पताल भेजी जाएगी। यह अभियान और पखवाड़ा 11 विभागों के समन्वय से संचालित होगा। दस्तक अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय, लक्षण आदि के बारे में बताएंगी। लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों की सूची भी तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें