फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मर्जी से कर रहा आत्महत्या, परिजनों को न करें परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोडवेज पर रविवार की रात साढ़े आठ बजे सरकारी राइफल से गोली मार कर आत्महत्या करने वाले आबकारी सिपाही ने घटना के पूर्व वाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो मैसेज वायरल किया था। जिसमें उसने अपनी मर्जी आत्महत्या करने की बात कही थी और परिवार को किसी तरह से परेशान न करने को कहा गया था। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के लिए सिपाही का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के बेनीगंज के रहने वाले 47 वषर्वीय अभिषेक पांडेय पुत्र श्याम नरायण पांडेय आबकारी विभाग वाराणसी में सिपही के पद पर तैनात थे। रविवार को वह अयोध्या से आजमगढ़ रोडवेज पर पहुंचे और कुछ देर परिसर में टहलने के बाद सरकारी राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। सोमवार को पीएम के बाद आबकारी सिपाही का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पीएम हाऊस पर परिजनों के साथ ही मृत सिपाही के कुछ सहयोगी भी पहुंचे थे। पीएम हाऊस पर ही वाट्सएप पर एक वीडियो मैसेज के वायरल होने की बात सामने आई। जिसे मृत सिपाही ने आत्महत्या के कुछ मिनट पूर्व ही विभागीय ग्रुप व अपने कुछ सहयोगियों को भेज कर वायरल किया था। इसमें मृत सिपाही कह रहा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, मेरी मौत के बाद मेरे भाईयों व परिजनों को किसी भी तरह परेशान न किया जाए। इस वायरल वीडियो मैसेज के बारे में पीएम हाऊस पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने भी बताया। वहीं इसकी पुष्टि के लिए जब एसपी सुधीर कुमार सिंह सेक संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा। वहीं एसपी सिटी पंकज पांडेय शहर से बाहर होने के चलते जानकारी होने से इंकार किए। सीओ सिटी राजेश तिवारी ने बताया कि एक वीडियो वायरल होने की सूचना है, लेकिन उसे मैं अभी देख नहीं पाया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें