फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंतजिर नाटक से होगा आरंगम् का आगाज

Thu, 18 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
11वें रंग महोत्सव के तहत सूत्रधार संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाटकों के बाद अब शारदा टाकिज परिसर में ख्यातिलब्ध निर्देशकों के निर्देशन में नाटकों का मंचन किया गया। आरंगम् की संयोजक ममता पंडित द्वारा प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आठ फरवरी से नगर के दस विद्यालयों और दस प्रमुख नुक्कड़ चौराहों पर विभिन्न नाटकों का मंचन किया जा चुका है। इसी क्रम में 18 फरवरी से शारदा टाकिज सभागार में आरंगम् के मुख्य कार्यक्रम आयोजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जो 21 फरवरी तक रोजाना शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।

इसके तहत, पहले दिन गुरुवार को निपा रंगमंडल लखनऊ द्वारा सूर्यमोहन कु़लश्रेष्ठ के निर्देशन में मंतजिर नाटक का मंचन होगा। इस नाटक की कथावस्तु आतंकवाद पर केंद्रित है। दूसरी प्रस्तुति अभिनय नाट्य संस्था हरियाणा द्वारा मनीष जोशी के निर्देशन में नाटक थियेटर वाला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें रंगकर्मियों के दुख दर्द को हास्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। तीसरी प्रस्तुति इंद्रावती नाट्य समिति द्वारा नीरज कुंदेर और रोशनी प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में कर्णभारम् नाटक का मंचन किया जाएगा। इसकी कहानी महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण पर आधारित होगी।

दूसरे दिन शुक्रवार को भारतेंदु कश्यप के निर्देशन में मैक्सिम गोर्की की कहानी पर आधारित एक बटा छब्बीस नाटक का मंचन किया जाएगा। दूसरी प्रस्तुति स्वीच ऑन थियेटर ग्रुप भोपाल द्वारा भानु भारती कृत नाचनी का मंचन किया जाएगा। तीसरी प्रस्तुति राम की शक्ति पूजा का मंचन व्योमकेश शुक्ल के निर्देशन में होगा।

नाट्य संध्या की तीसरी शाम अभिषेक पंडित के निर्देशन में अंधा युग के होगी। अंतिम दिन फिल्म अभिनेता और रंगकर्मी रघुबीर यादव द्वारा नाटक पियानों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें